Create your Account
CG Crime : रिटायर्ड फौजी और बैंक कर्मी के घर चोरी, लाखों के कैश-जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी
CG Crime : बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। रिटायर्ड आर्मी अधिकारी शैलेश शुक्ल और बैंक कर्मी अंकित श्रीवास के घर से नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार, शैलेश शुक्ल 19 फरवरी को परिवार सहित बलौदाबाजार में शादी समारोह में गए थे। 21 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। भीतर आलमारी क्षतिग्रस्त थी और सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक आकलन में करीब 4.50 लाख रुपये की चोरी सामने आई। हालांकि अधिकांश कीमती जेवर बैंक लॉकर में होने से बड़ा नुकसान टल गया, घर से लगभग 1 लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के जेवर पार हुए।
इसी दौरान सामने स्थित बैंक कर्मी अंकित श्रीवास के घर में भी सेंधमारी हुई। वे फील्ड विजिट पर कोटा गए थे और रात वहीं रुके थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक्टिवा से आए और वारदात के बाद उसलापुर स्टेशन मार्ग से फरार हो गए। रास्ते में जेवर के पाउच और खाली डिब्बे फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। बैंक कर्मी के घर से करीब 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। कॉलोनीवासियों ने रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Parliament Budget Session: किरेन रिजिजू ने जारी किया स्पीकर चैंबर का नया वीडियो, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
- 2. Ramzan 2026: चांद दिखते ही शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, कल रखा जाएगा पहला रोजा, जानिए नियम
- 3. O Romeo Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
- 4. Raipur CIty Crime : राजधानी में एक ही रात में तीन दुकानों पर चोरों का धावा, 7 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

