Breaking News
:

Raipur Breaking : धान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलटी, 1 की मौत, 4 घायल

Raipur Breaking

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह दब गई।

Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास धान से लदी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह दब गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार पांच लोग इस दुर्घटना की चपेट में आए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य जारी है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और यातायात भी प्रभावित हुआ है।


पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका ट्रक के अनियंत्रित होने या संतुलन बिगड़ने की जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us