Breaking News
Create your Account
UP Accident : बाइक सवार बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, दो की मौत
UP Accident : आजमगढ़। आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों से भरा तेज रफ्तार ऑटो पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो चालक ने सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सवार लोग दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में फराश टोला निवासी छेदी प्रजापति 60 वर्ष और संदीप प्रजापति 40 वर्ष की जान चली गई।
दोनों अपने पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दुख की बात यह रही कि शोकसभा से लौटते समय ही उनके परिवार में फिर मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Pune Rescue Center Escape: रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, केयर टेकर के मुंह में कपड़ा ठूसा, कमरे में बंद किया और भाग निकली, देखें वीडियो
- 2. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 3. CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को 32 रन से हराया, कोलकाता की लगातार चौथी हार
- 4. CG Weather News : गर्मी से लोग बेहाल, राजनांदगांव में पारा 43°C पार, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

