Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : ट्रेलर में 250 यात्रियों को ठूंसकर ले जा रहा चालक गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला
- Rohit banchhor
- 21 Mar, 2026
करीब 200–250 यात्रियों को ट्रेलर में सफर करते पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
CG News : रायपुर। रायपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मालवाहक ट्रेलर को यात्रियों से भरकर चलाया जा रहा था। खरोरा थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए करीब 200–250 यात्रियों को ट्रेलर में सफर करते पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 20 मार्च 2026 की रात तिगड्डा चौक की है, जहां नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रेलर (CG 04 PP 8113) को रोका। जांच में पाया गया कि ट्रेलर में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग सवार थे। पूछताछ में सामने आया कि सभी यात्री बेमेतरा जिले के ग्राम बहेरघर के निवासी हैं, जो चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, चालक शोभित राम निषाद वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इतना ही नहीं, कार्रवाई के दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने हाल ही में बंगोली के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे का जिक्र करते हुए ऐसी लापरवाही पर सख्ती की मांग की।
मानवता का परिचय देते हुए पुलिस और प्रशासन ने सभी यात्रियों के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की। 2 बसों और 5 क्रूजर वाहनों के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गांव भेजा गया।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स-निफ्टी 3% से ज्यादा टूटे, निवेशकों के 11.5 लाख करोड़ डूबे
- 2. CG News: सूरजपुर में हाथी की मौत, केंद्र ने राज्य-सरकार से मांगी रिपोर्ट, बीते 7 साल में 63 हाथियों की हो चुकी है मौत
- 3. CG News : चलती कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश
- 4. UP News : 200 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, CM योगी बोले- जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

