Create your Account
MP News : अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर, वकील के घर से 4 सिलेंडर लेकर फरार
MP News : भोपाल। भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब चोरों ने LPG सिलेंडरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक घर की पार्किंग से चार गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
MP News : वकील के घर को बनाया निशाना घटना लालघाटी इलाके के ओम शिव नगर की है, जहां रहने वाले एक अधिवक्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे तक पार्किंग में सिलेंडर सुरक्षित रखे हुए थे, लेकिन अगली सुबह वे सभी गायब मिले।
MP News : CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में तीन युवक एक बाइक पर आते हुए नजर आए। उन्होंने बेहद तेजी और सुनियोजित तरीके से एक-एक कर चारों सिलेंडर उठाए और बाइक पर रखकर फरार हो गए।
MP News : अलग-अलग कंपनियों के थे सिलेंडर चोरी हुए सिलेंडरों में एक Bharat Gas और तीन Indane के सिलेंडर शामिल थे। बताया जा रहा है कि इनमें तीन खाली और एक भरा हुआ सिलेंडर था। सभी सिलेंडर परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड थे।
MP News : पुलिस ने शुरू की जांच घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइक नंबर और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश जारी है।
MP News : गैस की कमी के बीच बढ़ी चिंता शहर में पहले से ही LPG सिलेंडर की कमी को लेकर लोग परेशान हैं। ऐसे में इस तरह की चोरी की घटनाएं आम लोगों की चिंता को और बढ़ा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिलेंडरों की कालाबाजारी और कबाड़ बाजार में उनकी मांग बढ़ने के कारण इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं।
MP News : शिवपुरी में भी सामने आया मामला शिवपुरी जिले में भी इसी तरह की चोरी की घटना सामने आई है। कृष्णपुरम कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना भी CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसमें एक आरोपी सिलेंडर कंधे पर उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. IND A vs SL A Final : भारत ए ने फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर जीता ट्राई सीरीज का खिताब, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच
- 2. Singhania Buildcon : हेलो कोरबा..सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला 04 से 06 जून तक आपके शहर कोरबा में, अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक ही जगह पाये प्रीमियम आवासीय प्लॉट और लग्जीरियस 2, 3 और 4 BHK फ्लैट खरीदने का मौका
- 3. CBSE re-evaluation Portal: CBSE 12वीं पुनर्मूल्यांकन पोर्टल हुआ लाइव, 6 जून तक कर सकेंगे आवेदन
- 4. Modi government 12 years : मोदी सरकार के 12 साल पूरे: जगन्नाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन, काली मंदिर में पूजा..शाम को खारून तट पर राजेश मूणत करेंगे आरती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

