Create your Account
Raipur City Crime : हाईटेक ड्रग तस्करी का खुलासा, बीपी मशीन में छिपाकर मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 20 Mar, 2026
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबारियों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एक आरोपी बीपी मशीन की आड़ में कोकीन मंगाकर शहर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इस हाईटेक स्मगलिंग का खुलासा करते हुए शंकर नगर निवासी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर इलाके में एक व्यक्ति कार में कोकीन लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के वाहन से एक कोरियर पैकेट बरामद हुआ, जिसमें बीपी मशीन के अंदर छिपाकर कोकीन रखी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी इस तरीके से दूसरे राज्यों से ड्रग्स मंगाकर रायपुर में खपाता था, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन (करीब 2.27 लाख रुपये मूल्य), एक कार, आईफोन समेत कुल 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Mosque Wall Collapsed: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 2. UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, 958 अभ्यर्थियों का चयन, 180 बनेंगे IAS
- 3. Raipur City News : होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, मौके पर मौत
- 4. CG News : 7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया पिता पर हत्या का आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

