Create your Account
CG Crime : जमीन विवाद में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या, शव और ट्राइसाइकिल जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश
CG Crime : सक्ती। जिले में जमीन के पैसों के विवाद ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दे दिया। जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग शिक्षक की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी ने शव को ट्राइसाइकिल समेत जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।
मृतक देवानंद भारद्वाज (42) ग्राम जर्वे का निवासी था और पिहरीद के शासकीय स्कूल में पदस्थ था। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद वह अपने परिवार का सहारा था। जानकारी के अनुसार, उसने टीमन लाल मनहर से 7 लाख रुपये में जमीन खरीदने का सौदा किया था और पूरी रकम भी चुका दी थी, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही पैसा वापस मिला।
गुरुवार शाम पान दुकान के पास दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद जब देवानंद घर लौट रहा था, तभी आरोपी ने सुनसान जगह पर घात लगाकर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को मृतक की ट्राइसाइकिल के साथ आग के हवाले कर दिया।
घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News: हत्या कर शव के किए 5 टुकड़े, फिर सिर लेकर फरार हुए हत्यारे…
- 2. Lok Sabha Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप,संसदीय इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा...पढ़ें पूरी खबर
- 3. Assam Elections: कांग्रेस ने जारी की असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे, देखें लिस्ट
- 4. CG News : पुलिस की सतर्कता से टली बैंक लूट की साजिश, लुटेरे हुए फरार, टीम को मिलेगा इनाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

