Create your Account
MP News : त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस सख्त, 5 बदमाश जिलाबदर, 11 पर सख्त निगरानी
- Rohit banchhor
- 20 Mar, 2026
आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
MP News : इंदौर। त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बदमाशों को चिन्हित कर उन पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं।
इस अभियान के तहत 5 कुख्यात अपराधियों को शहर और आसपास के जिलों से बाहर कर जिलाबदर कर दिया गया है। ये सभी लंबे समय से हत्या, मारपीट, धमकी और अवैध वसूली जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और लगातार कार्रवाई के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। वहीं, 11 अन्य बदमाशों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।
उन्हें निर्धारित समय पर थाने में हाजिरी देने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और शांति भंग न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 29 घायल
- 2. CG Crime : डांस टीचर मर्डर केस में पुलिस के हाथ खाली, हत्यारों की जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
- 3. Israel-Iran War: ईरानी मिसाइल अटैक में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिका के 5 रिफ्यूलिंग जेट तबाह
- 4. CG News : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, साइबर सेल ने मुख्य आरोपी को हरियाणा से दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

