Cricketer Rashid - Nabi: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक पर भड़के अफगानी क्रिकेटर्स, राशिद-नबी बोले - 'रमजान जैसे महीने में...'
Cricketer Rashid - Nabi: नई दिल्ली: काबुल में मंगलवार को हुए भीषण एयरस्ट्राइक ने पूरे अफगानिस्तान को झकझोर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 400 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमला सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ, जिसने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई।
Cricketer Rashid - Nabi: अस्पताल को बनाया गया निशाना
अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के अनुसार, इस हमले में एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया। लगभग 2000 बेड वाले इस अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है।
Cricketer Rashid - Nabi: राशिद खान ने जताया गहरा दुख
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के कारण आम नागरिकों की मौत की खबरों से मैं बेहद दुखी हूं। नागरिक घरों, शैक्षणिक संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, युद्ध अपराध है।' राशिद ने आगे कहा- 'मानव जीवन के प्रति इस तरह की बेरुखी, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, बेहद चिंताजनक और घृणित है। इससे केवल नफरत और विभाजन बढ़ेगा। मैं संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से इस घटना की पूरी जांच की मांग करता हूं और दोषियों को जवाबदेह ठहराने की अपील करता हूं। मैं इस कठिन समय में अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम फिर से संभलेंगे और एक राष्ट्र के रूप में उठ खड़े होंगे। इंशाअल्लाह।' I am deeply saddened by the latest reports of civilian casualties as a result of Pakistani airstrikes in Kabul. Targeting civilian homes, educational facilities or medical infrastructure, either intentional or by mistake, is a war crime. The sheer disregard for human lives,… pic.twitter.com/DbFRRh2qAJ
Cricketer Rashid - Nabi: मोहम्मद नबी ने भी उठाई आवाज
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'रात में काबुल में एक अस्पताल में उम्मीद बुझ गई। इलाज के लिए आए युवाओं को पाकिस्तानी सैन्य शासन की बमबारी में मार दिया गया। अस्पताल के बाहर माताएं अपने बेटों का नाम पुकारती रहीं। रमजान की 28वीं रात उनकी जिंदगी छिन गई।'
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de
Cricketer Rashid - Nabi: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए गंभीर आरोप
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिक ठिकानों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की।
Cricketer Rashid - Nabi: पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार
वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई केवल सैन्य ठिकानों के खिलाफ की गई। उनके अनुसार, यह ऑपरेशन आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ था, न कि नागरिकों के खिलाफ।
Cricketer Rashid - Nabi: क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका
इस घटना के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हमले की जांच की मांग तेज हो गई है, वहीं खेल जगत और राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

