Breaking News
:

UP News : श्री राम यंत्र की प्रतिष्ठापना में शामिल हुए सीएम योगी : कहा- दुनिया में युद्ध चल रहे हैं और हम भयमुक्त होकर ‘राम राज्य’ का अहसास कर रहे हैं

UP News

UP News : अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राम यंत्र की प्रतिष्ठापना का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने संबोधन की शुरुआत भगवान श्री राम के जयघोष से की और उपस्थित सभी लोगों, देशवासियों तथा प्रदेशवासियों को हृदय से भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) की शुभकामनाएं दीं।


UP News : नव संवत्सर और राम यंत्र प्रतिष्ठापना का ऐतिहासिक संयोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ हिंदू नव संवत्सर की शुरुआत हो रही है और इसी दिन श्री राम जन्मभूमि मंदिर के परिपूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में श्री राम यंत्र की प्रतिष्ठापना हो रही है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति जी और आध्यात्मिक विभूतियों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी का हार्दिक अभिनंदन किया। योगी ने कहा कि यह संयोग उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।


UP News : राम राज्य का अहसास, दुनिया में कहीं नहीं मिलती ऐसी शांति

सीएम ने कहा कि दुनिया में युद्ध, अव्यवस्था, आर्थिक अराजकता और दहशत का माहौल है, लेकिन भारत के अयोध्या धाम में लाखों लोग भयमुक्त होकर राष्ट्रपति के अभिवादन और श्री राम यंत्र प्रतिष्ठापना के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह ‘राम राज्य’ का जीवंत अहसास है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री राम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ धाम, प्रयागराज महाकुंभ और मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दुनिया में कहीं और नहीं मिलती। यह भारत की आस्था, परिश्रम और उद्यमिता का प्रमाण है।


UP News : पुरानी सरकारों पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सत्ता में रहने वाले लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे। उनके लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा-वृंदावन की बात करना अंधविश्वास और रूढ़िवाद का प्रतीक था। लेकिन आज हम सब गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर राम राज्य की आधारशिला है।


UP News : भारत की ताकत: आस्था, परिश्रम और उद्यमिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत इसलिए भारत बना है क्योंकि हमारे ऋषि-मुनियों की तपस्या, किसानों का परिश्रम, कारिगरों की उद्यमिता और भारत की अटूट आस्था ने इसे एकजुट रखा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विभिन्न आध्यात्मिक संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री राम यंत्र की प्रतिष्ठापना ने नव संवत्सर के साथ-साथ अयोध्या में नई ऊर्जा और आस्था का संचार किया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us