Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP Accident : खड़ी पिकअप में घुसी तेज रफ्तार DCM, जनरेटर सुधार रहे 2 लोगों की मौत
- Rohit banchhor
- 12 May, 2026
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
UP Accident : कन्नौज। कन्नौज के अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे खड़ी पिकअप के पीछे जनरेटर ठीक कर रहे लोगों को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, जसोदा कस्बे के पास एक पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन सवार लोग पीछे बंधे जनरेटर को सुधारने में लगे थे। तभी तेज रफ्तार डीसीएम अचानक पीछे से आई और सीधे पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग दहल उठे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गंगाराम (50) और निरंजन लाल के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के बाद डीसीएम वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News: बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक योगेंद्र बाबा, दीवार से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची जान
- 2. LPG Cylinder Blast: एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से ढहा मकान, कई लोग दबे, छह घायल मलबे से निकले, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद, देखें वीडियो
- 3. MP Crime : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
- 4. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, रुपये पर भी दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

