Breaking News
Create your Account
CG News : अभियोजन विभाग खुद कटघरे में, कर्मचारी पूछे रहे सरकार का आदेश तो हमें क्यों नहीं मिल रही है शनिवार की छुट्टी...ये है विभाग की दलील!
- Rohit banchhor
- 02 May, 2026
लोक अभियोजन निदेशालय में कर्मचारियों को इस आदेश का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
CG News : नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारी के लिए कांग्रेस शासनकाल में महीने के प्रत्येक शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। इसके साथ कार्यालयीन समय में बदलाव करते हुए सुबह 10:00 से शाम 05:30 तक कर दिया था। कर्मचारियों ने कांग्रेस सरकार की इस घोषणा का जोर-शोर से स्वागत किया था, लेकिन लोक अभियोजन निदेशालय में कर्मचारियों को इस आदेश का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
असल में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत दिए गए दस्तावेजों में शासन की ओर से महीने के प्रत्येक शनिवार को छुट्टी दिये जाने के आदेश की बात कही जा रही है। लेकिन लोक अभियोजन निदेशालय ने तर्क दिया कि अभियोजन अधिकारियों से कार्य भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 19 और दण्ड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 25 के तहत लिया जाता है। इस लिहाज से उनकी कार्यप्रणाली इन कानूनी धाराओं से तय होती है, न कि सामान्य प्रशासनिक आदेशों से।
इस मामले में कर्मचारियों का तर्क है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम से जारी आदेश पूरे राज्य के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए। बावजूद इसके, लोक अभियोजन निदेशालय विशेष कार्यप्रणाली और अदालती दायित्वों का हवाला देकर आदेश से अलग रुख अपना रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन उन्हें अब भी दफ्तर आने के लिए बाध्य किया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सभी की निगाहें प्रथम अपीलीय अधिकारी केएस गावस्कर के निर्णय पर टिकी हुई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
- 2. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 3. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
- 4. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

