Create your Account
CG Suspend : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल, 5 कर्मचारी निलंबित
- Rohit banchhor
- 13 May, 2026
केंद्र अध्यक्ष समेत पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
CG Suspend : महासमुंद। महासमुंद में बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई बड़ी लापरवाही ने शिक्षा विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया है। परीक्षा केंद्र के अंदर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए केंद्र अध्यक्ष समेत पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय में परीक्षा के दौरान एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर एग्जाम हॉल तक पहुंच गई। सुरक्षा जांच में चूक का फायदा उठाते हुए छात्रा ने परीक्षा कक्ष का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का सही तरीके से पालन नहीं किया। मामले को गंभीर कदाचार मानते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है उनमें गंगा प्रसाद पटेल केंद्र अध्यक्ष, अनिरूद्ध भोई सहायक केंद्र अध्यक्ष, दिनेश कुमार दास सहायक केंद्र अध्यक्ष, दुर्गाप्रसाद पटेल पर्यवेक्षक, विजिया बुड़ेक नियमित भृत्य है।
विभागीय आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में सभी कर्मचारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद निर्धारित किया गया है। साथ ही सात दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर संचालनालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 3. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 4. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

