Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : घर में बारूद का ढेर, बनाए जा रहे थे पटाखे, धमाके से व्यापारी के बेटे की मौत
- Rohit banchhor
- 13 May, 2026
हादसे में पटाखा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।
MP News : टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा कस्बे में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण का खतरनाक खेल उस वक्त सामने आ गया, जब मेन मार्केट स्थित एक मकान में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में पटाखा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के मुताबिक, दिगौड़ा बाजार में रहने वाले पटाखा व्यापारी प्रभू दयाल कायस्थ के मकान में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद मकान की तीसरी मंजिल पर आग तेजी से फैल गई, जिससे घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में व्यापारी का छोटा बेटा बंटी उर्फ जितेंद्र और मजदूर रोशन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बंटी की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मनोहर सिंह मंडलोई समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध फैक्ट्री किस अनुमति के आधार पर संचालित की जा रही थी।
Related Posts
More News:
- 1. Shooter Jaspal Rana: भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां श्यामा देवी राणा का निधन
- 2. Malviya Nagar fire incident: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
- 3. UP Accident : एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, 5 घायल
- 4. ENG W vs SL W : Women’s T20 WC 2026 का धमाकेदार आगाज, डेनियल व्याट हॉज का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

