Breaking News
:

Dinesh Karthik-Deepika Baby: दिनेश कार्तिक के घर फिर आई खुशियों की बहार: पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म, जानिए क्या रखा नाम?

Dinesh Karthik-Deepika Baby

Dinesh Karthik-Deepika Baby: बेंगलुरु। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटोर दिनेश कार्तिक एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी, मशहूर भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार को एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। कपल ने बेटी का नाम 'राहा पल्लीकल कार्तिक' रखा है। यह उनके तीसरा बच्चा है 2021 में दोनों के जुड़वां बेटे कबीर और जियान का जन्म हुआ था।


Dinesh Karthik-Deepika Baby: कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए गुड न्यूज बताई। उन्होंने लिखा, "दिल में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन राहा पल्लीकल कार्तिक को परिचित कराते हुए बहुत खुश हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।" पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों और कैप्शन ने फैंस को भावुक कर दिया।


Dinesh Karthik-Deepika Baby: क्रिकेट जगत से बधाईयों की बौछार

कार्तिक की पोस्ट पर क्रिकेट जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं आईं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, "बधाई हो भाई।" ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कमेंट किया, "शुभकामनाएं अन्ना।" आरसीबी ने भी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया, "राहा के लिए ढेर सारा प्यार और एक छोटी सी आरसीबी जर्सी भेज रहे।" फैंस और क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाओं से कार्तिक के पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आए।


Dinesh Karthik-Deepika Baby: 2015 में हुई थी शादी

दिनेश कार्तिक (40 वर्ष) और दीपिका पल्लीकल ने 2015 में शादी की थी। दोनों ने पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी रचाई। दीपिका ईसाई धर्म से हैं और भारत की टॉप स्क्वैश खिलाड़ियों में से एक रह चुकी हैं। यह कपल अपनी खुशहाल पारिवारिक जिंदगी के लिए भी जाना जाता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us