Create your Account
Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1900 अंक लुढ़का, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा, जहां बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग सत्र में सेंसेक्स करीब 2000 अंकों तक टूट गया। शुरुआती कारोबार में रुपया भी दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 92.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
Share Market: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,953.21 अंक यानी 2.54% गिरकर 74,750.92 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 580.05 अंक यानी 2.43% टूटकर 23,197.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, जिसका कारण चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा रहा। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी कमजोरी रही, जबकि एनटीपीसी और पावर ग्रिड में हल्की बढ़त देखी गई।
Share Market: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊर्जा ढांचे पर हमलों ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान और कतर में गैस उत्पादन से जुड़ी घटनाओं ने सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ाया है। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के बावजूद महंगाई को लेकर सख्त संकेत दिए गए हैं। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। इसी बीच ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Breaking: तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, 4 पार्टियों के सपोर्ट से मिल गया जादुई आंकड़ा
- 2. Delhi: दिल्ली के स्कूलों में एडवांस फीस पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही फीस वसूल सकेंगे
- 3. CG News : पानी की तलाश में पहुंचा तेंदुआ कुंए में 40 फीट गहराई में फंसा, रेस्क्यू जारी
- 4. Kolkata Police DCP Shantanu Sinha: ममता के करीबी कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ ईडी का लुकआउट नोटिस जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

