Breaking News
:

Assam CM Oath Taking Ceremony: असम में 12 मई को शपथ, PM मोदी सहित सीनियर नेता रहेंगे मौजूद, सीएम बनने की दौड़ में हिमंत बिस्वा सरमा सबसे आगे

Assam CM Oath Taking Ceremony,PM Modi,Himanta Biswa Sarma

Assam CM Oath Taking Ceremony: नई दिल्ली/गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

 Assam CM Oath Taking Ceremony: नई दिल्ली/गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।


Assam CM Oath Taking Ceremony: सूत्रों के अनुसार, लगातार तीसरी बार भी हिमंत बिस्वा सरमा को ही मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर पूछे जाने पर सरमा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नए नेता का चयन होगा।


Assam CM Oath Taking Ceremony: राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व में मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन कर सबको चौंका चुकी है। ऐसे में असम में भी कोई अप्रत्याशित फैसला संभव माना जा रहा है।


Assam CM Oath Taking Ceremony: फिलहाल, हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। पिछले दो कार्यकालों में उन्होंने एक सख्त और निर्णायक नेता की छवि बनाई है। साथ ही, उन्हें हिंदुत्व के प्रमुख चेहरे के रूप में भी देखा जाता है। बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या संतुलन जैसे मुद्दों पर उनका रुख लगातार कड़ा रहा है, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत बनी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us