Breaking News
:

Share Market Today, May 8: मीडिल ईस्ट की आग में झुलसा शेयर बाजार , सेंसेक्स 77631 तो 24233 अंक नीचे खुला निफ्टी

Share Market May 8,Business News, Indian Share Market Crash, Us Iran Tension, Sensex, Nifty Drop

Share Market Today, May 8: नई दिल्ली/मुंबई। Indian Share Market: अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

Share Market Today, May 8: नई दिल्ली/मुंबई। Indian Share Market: अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था।


Share Market Today, May 8: शुरुआती कारोबार में व्यापक बाजारों में गिरावट देखी गई। ऑटो और बैंकिंग शेयर कमजोरी का नेतृत्व कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी फार्मा और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।


Share Market Today, May 8: मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार


मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 76 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,926.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 8 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,701 पर था।


Share Market Today, May 8: एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट


अमेरिका-ईरान में तनाव के चलते ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता और सोल लाल निशान में थे। केवल बैंकॉक हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में 0.63 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 0.13 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us