Breaking News
:

Suvendu PA Murder : सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप; TMC का बड़ा बयान, BJP ने लगाया गंभीर आरोप

Suvendu PA Murder

Suvendu PA Murder : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की नई घटना सामने आई है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात हुई इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।


Suvendu PA Murder : पॉइंट ब्लैंक रेंज से की गई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ कार से जा रहे थे, तभी दोहड़िया इलाके में एक कार ने उन्हें रोका। बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उनके सीने में लगीं। वह मौके पर ही मर गए। कार चला रहे ड्राइवर को भी गोली लगी, जिसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


Suvendu PA Murder : TMC का बड़ा बयान, हिंसा की निंदा

तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह नृशंस हत्या है। TMC ने दावा किया कि चुनाव के बाद तीन अन्य TMC कार्यकर्ताओं की हत्या भी हुई है, जिनके पीछे BJP समर्थित उपद्रवी बताए जा रहे हैं। पार्टी ने CBI जांच समेत सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Suvendu PA Murder : BJP का TMC पर आरोप

भाजपा नेताओं ने इस हत्या के पीछे TMC का हाथ होने का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी के करीबी रहे चंद्रनाथ पिछले पांच साल से उनके दाहिने हाथ के रूप में काम कर रहे थे। हाल के चुनाव में भी उन्होंने सुवेंदु के सभी कार्यक्रमों और बैठकों को मैनेज किया था। Suvendu PA Murder : पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाश जारी है। हमलावरों की कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।


Suvendu PA Murder : राजनीतिक हलचल बढ़ी

यह घटना बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद की पहली बड़ी हिंसा की घटना है। BJP और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। पुलिस की जांच से सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us