Breaking News
:

West Bengal Madhyamik Result 2026 : पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 86.83% छात्र पास, अभिरूप भद्रा बने टॉपर

West Bengal Madhyamik Result 2026

West Bengal Madhyamik Result 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 86.83% रहा है। राज्य टॉपर उत्तर दिनाजपुर के अभिरूप भद्र ने 698 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, जिलेवार प्रदर्शन और आगे की पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भी जारी की है।


West Bengal Madhyamik Result 2026 : रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर पोर्टल पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध है। रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर आसानी से रिजल्ट चेक किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि केवल आधिकारिक वेबसाइटों का ही इस्तेमाल करें।


West Bengal Madhyamik Result 2026 : SMS से भी देखें परिणाम

अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। मोबाइल में “WB10” टाइप कर अपना रोल नंबर लिखें और 56070, 56263 या 5676750 पर भेज दें। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।


West Bengal Madhyamik Result 2026 : स्क्रूटनी और री-इवैल्यूएशन का विकल्प

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड के नियमों के अनुसार स्क्रूटनी या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी। ऑनलाइन जारी स्कोरकार्ड अस्थायी होगा, मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।


West Bengal Madhyamik Result 2026 : अभिरूप भद्रा बने टॉपर

अभिरूप भद्र ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। टॉप-10 रैंक में कुल 131 छात्रों ने जगह बनाई है। बोर्ड ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और आगे हायर सेकेंडरी एडमिशन की तैयारी शुरू

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us