Breaking News
:

Bandar Teaser : बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का टीजर रिलीज, भाई सनी ने भी की तारीफ, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Bandar Teaser Bandar Teaser

Bandar Teaser : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ के टीजर के साथ एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टीजर में बॉबी देओल 70 के दशक के डिस्को स्टार ‘समीर मेहरा’ के रोल में नजर आ रहे हैं, जो शुरुआत में ग्लैमरस लगता है, लेकिन बाद में डेटिंग ऐप के जरिए मुसीबत में फंस जाता है।


Bandar Teaser : सनी देओल और करण देओल ने की बॉबी की तारीफ

टीजर रिलीज होने के बाद देओल परिवार ने भी खास प्रतिक्रिया दी। बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “लुकिंग सो गुड, माय लॉर्ड बॉबी।” वहीं सनी के बेटे करण देओल ने भी पोस्ट करते हुए कहा, “वाह!! ‘बंदर’ का बेसब्री से इंतजार है। बॉबी चाचा, आप कमाल लग रहे हैं।” दोनों की तारीफ ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।


Bandar Teaser : टीजर में क्या है खास?

टीजर की शुरुआत मनोरंजक अंदाज में होती है, जहां बॉबी स्टेज पर डिस्को स्टार के रूप में परफॉर्म करते दिखते हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद कहानी रहस्यमयी मोड़ ले लेती है। समीर मेहरा डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों से मिलता है और धीरे-धीरे कानूनी पचड़ों में फंस जाता है। टीजर के अंत में उनकी गिरफ्तारी का सीन भी दिखाया गया है।


Bandar Teaser : दमदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। ‘बंदर’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bandar Teaser : ‘एनिमल’ के बाद बॉबी का नया अवतार

‘एनिमल’ में खौफनाक रोल के बाद बॉबी देओल अब ‘बंदर’ में एक और अलग और रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे। टीजर रिलीज होते ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुराग कश्यप की फिल्में हमेशा चर्चा में रहती हैं और ‘बंदर’ भी उसी कैटेगरी में आती दिख रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us