Breaking News
:

IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराकर किया बड़ा उलटफेर, पॉइंट्स टेबल में बदला समीकरण, RCB को भी लगा झटका

IPL 2026

IPL 2026 : हैदराबाद। आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH की शानदार बल्लेबाजी के सामने PBKS की टीम बेबस नजर आई। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।


IPL 2026 : SRH का दमदार प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 35, ट्रेविस हेड ने 38, ईशान किशन ने 55 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर 29 रनों की तूफानी पारी खेली।


IPL 2026 : पंजाब किंग्स का संघर्ष

जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 202 रन ही बना सकी। SRH की गेंदबाजी के सामने PBKS के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। इस हार के साथ पंजाब की 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।


IPL 2026 : पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंकों पर पहुंचकर टॉप पर काबिज हो गई है। पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंकों पर दूसरे स्थान पर है। RCB 12 अंकों के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 12-12 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।


IPL 2026 : ऑरेंज और पर्पल कैप का कब्जा

SRH के हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 494 रन बना लिए हैं। दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम 475 रन हैं। पर्पल कैप RCB के भुवनेश्वर कुमार के पास है, जिन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर चेन्नई के अंशुल कंबोज हैं, जिनके 10 मैचों में 17 विकेट हैं।


IPL 2026 : प्लेऑफ की दौड़ रोचक

SRH की इस जीत ने प्लेऑफ की दौड़ को और रोचक बना दिया है। अब कई टीमें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अगले मैचों में पॉइंट्स टेबल पर और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us