Breaking News
:

UP News : नहर में मस्ती बनी मौत का कारण, दोस्त को बचाने कूदे तीन युवक, सभी की डूबने से मौत

UP News

तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

UP News : ललितपुर। जिले के तालबेहट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। हर्षपुर गांव की नहर में नहाने गए युवकों में से एक को बचाने की कोशिश में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक पांच युवक दोपहर के समय गांव के पास स्थित नहर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी साथी भी नहर में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीन युवक बाहर नहीं निकल सके।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र, मिथुन और धीरज के रूप में हुई है।


हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश देते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us