Create your Account
CG Accident : कोयले से लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा, दबने से भाई-बहन की मौत
CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बलौदा क्षेत्र में कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसी वक्त बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन उसकी चपेट में आ गए और ट्रेलर के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान संजय कुर्रे (18) और उसकी बहन अंजुलता कुर्रे (25) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बीरगहनी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि भाई-बहन किसी काम से बलौदा गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर आ रहा ट्रेलर ओवरलोड था।
ग्राम ठडग़ाबहरा और बीरगहनी मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों भाई-बहन ट्रेलर और कोयले के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अंजुलता की शादी करीब एक साल पहले खैजा निवासी मनीष लहरे से हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : किसान से 60 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से कैश पार करते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
- 2. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 3. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
- 4. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

