Create your Account
UP News : छज्जा गिरने से दादी और मासूम नातिन की दबकर मौत
UP News : बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के तुरसा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 70 वर्षीय दादी नत्थो देवी और 6 वर्षीय नातिन दीपांजलि की मौत हो गई।
UP News : पोते की जान बच गई
हादसे के समय नत्थो देवी चारपाई पर पोते संदेश (10) और नातिन दीपांजलि के साथ बैठी थीं। संदेश पढ़ाई के लिए पेंसिल लेने उठ गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसके जाते ही छज्जा भरभराकर गिर पड़ा।
UP News : आर्थिक तंगी से जर्जर मकान
परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। नौ बीघा जमीन पर खेती और मजदूरी से घर चलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसा पहले हो गया।
UP News : घायल को अस्पताल ले जाया गया
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबे से दोनों को निकाला। स्थानीय अस्पताल के बाद बरेली रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
UP News : पुलिस ने शुरू की जांच
शाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 2. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

