Create your Account
Punjab News : पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति पर साले ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, बचाने आई महिला समेत 2 की मौत
Punjab News : तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ससुराल पहुंचे व्यक्ति पर उसके साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाव के लिए आई साली भी गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।
Punjab News : पत्नी को मनाने गया था लवप्रीत
घटना तरनतारन के संघा गांव की है। मृतक लवप्रीत सिंह कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी संदीप कौर से झगड़े के बाद उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था। वहां उसके साले साजन सिंह ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
Punjab News : बचाव करने आई साली की भी मौत
लवप्रीत को बचाने के लिए उनकी साली गुरजीत भी दौड़ी, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। गुरजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Punjab News : आरोपी भी घायल
इस घटना में आरोपी साजन सिंह को भी चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सदर थाना तरनतारन में साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Punjab News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लवप्रीत पर आग लगाने और उसे बचाने की कोशिश करते हुए साली के झुलसने के दृश्य दिख रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 2. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 3. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 4. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

