Create your Account
Sex Racket : यमुना एक्सप्रेसवे के पास हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो होटलों पर पुलिस की रेड, 17 गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 05 Jul, 2026
फिलहाल पुलिस होटल संचालकों, प्रबंधकों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Sex Racket : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के समीप संचालित दो होटलों में चल रहे कथित हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी रोमियो स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो होटलों पर एक साथ छापेमारी कर 17 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें ग्राहक और कथित तौर पर इस रैकेट से जुड़ी युवतियां शामिल हैं। मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस को लंबे समय से यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए रॉयल होटल एंड रेस्टोरेंट और न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस में छापा मारा। जांच के दौरान कमरों से 10 ग्राहकों और 7 युवतियों को हिरासत में लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार ग्राहक दिल्ली और नोएडा समेत आसपास के शहरों से यहां आते थे। वहीं, पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से लाई गई थीं। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर इस अवैध नेटवर्क के संचालन में किया जा रहा था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे से आसान पहुंच होने के कारण ये होटल बाहरी ग्राहकों के लिए सुविधाजनक ठिकाना बने हुए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर कथित तौर पर सौदे तय किए जाते थे। फिलहाल पुलिस होटल संचालकों, प्रबंधकों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 2. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

