Breaking News
:

MP Crime : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद

MP Crime

वारदात के समय उनकी नाबालिग बेटी भी मौके पर मौजूद थी, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों के सामने देखी।

MP Crime : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मौ थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर अवैध कट्टे से गोली चला दी और फिर उसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है। वारदात के समय उनकी नाबालिग बेटी भी मौके पर मौजूद थी, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों के सामने देखी।


पुलिस के अनुसार, बमरौली निवासी 40 वर्षीय मनोज यादव शनिवार देर शाम अपनी पत्नी रामदेवी और बेटी मोहिनी के साथ गांव के बाहर स्थित गौशाला गया था। इसी दौरान कमरे के भीतर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मनोज ने अवैध कट्टे से पत्नी के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही रामदेवी किसी तरह जान बचाकर बाहर भागी।


पत्नी के बाहर निकलते ही मनोज ने उसी कट्टे से अपने माथे पर गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिंड रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us