Create your Account
Patwari Suspended : रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
- Rohit banchhor
- 09 May, 2026
आरोप है कि पटवारी ने जमीन बंटवारे के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
Patwari Suspended : दुर्ग। जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अहिवारा क्षेत्र के पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पटवारी ने जमीन बंटवारे के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार अहिवारा द्वारा की गई जांच में शिकायतकर्ता अमन कुमार टंडन और पटवारी दोनों के बयान दर्ज किए गए।
जांच में सामने आया कि भूमि बंटवारे के काम के एवज में पटवारी ने 45 हजार रुपये लिए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूछताछ के दौरान पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने खुद रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि बचाव में उसने कहा कि वह वेतन मिलने के बाद रकम वापस करने वाला था।
पटवारी के इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीर कदाचार माना। एसडीएम महेश राजपूत की जांच रिपोर्ट में पटवारी की कार्यशैली को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 और नियम-14 का उल्लंघन बताया गया। इसके आधार पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 2. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 3. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 4. AUS W vs ENG W T20 WC Final: खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

