Create your Account
CG Police Suspend : पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित
- Rohit banchhor
- 19 Mar, 2026
एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
CG Police Suspend : सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कस्टडी में रखा गया आरोपी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज है। उसे नैला-जांजगीर चौकी से बुधवार रात करीब 9 बजे जांच के लिए जैजैपुर थाने लाया गया था। आरोपी की निगरानी के लिए प्रधान आरक्षक अनूप खलखो और तीन आरक्षक रामनिवास उरांव, ब्रजसैन लहरे और कामता मार्चे को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
इसके बावजूद ड्यूटी में लापरवाही के चलते आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों को सक्रिय कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Related Posts
More News:
- 1. Earthquake in Iran: परमाणु परीक्षण की अफवाहों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, इतनी मापी गई तीव्रता
- 2. Lok Sabha: लोकसभा में 8 सांसदों का निलंबन रद्द, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव; बजट सत्र में भाग लेने का रास्ता साफ
- 3. MP News : बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, 6 विभागों की 16 योजनाओं को मिली मंजूरी
- 4. PM Modi Congratulates Nepal: नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

