Breaking News
:

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट से राहत

CG Weather

विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है।

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज अंधड़ की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है।


बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 35.2°C और न्यूनतम 19.2°C दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6°C रहा, जो सामान्य से कम है।


इसके अलावा बिलासपुर (33.3°C), जगदलपुर (30.7°C) और अंबिकापुर (31.7°C) में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो देवभोग में 5 सेमी, करपावंद में 4 सेमी, देवकर में 2 सेमी और बिलासपुर में 8.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बदलाव की वजह मध्य प्रदेश क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका है, जो नमी लाकर बारिश और ओलावृष्टि को बढ़ावा दे रही है।


आज 19 मार्च को रायपुर सहित कई हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राहत की बात यह है कि आने वाले 5 दिनों तक तापमान में 3-5°C की गिरावट बनी रहेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us