Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूत बढ़त, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद
Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। धातु और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के साथ-साथ वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, दूसरी ओर रुपये में कमजोरी दर्ज की गई और यह 12 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
Share Market: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,070.84 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 801.41 अंक तक उछलकर 76,304.26 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 23,581.15 पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इसके अलावा टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मारुति के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Share Market: वैश्विक स्तर पर भी बाजार का रुख सकारात्मक रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई और चीन का शंघाई सूचकांक गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में तेजी रही और अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में सुधार का मुख्य कारण अस्थिरता में कमी और चुनिंदा सेक्टरों में मजबूती है, हालांकि निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल अभी भी बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिर सकता है तापमान
- 2. CG News : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी
- 3. CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
- 4. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

