Breaking News
:

CG Accident: जांजगीर में सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल वैन पलटी, 10 बच्चे घायल, मची चीख पुकार,अस्पताल में भर्ती

CG Accident: जांजगीर-चांपा। Saraswati Shishu Mandir School Van Overturns in Janjgir: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षिका सहित

CG Accident: जांजगीर-चांपा। Saraswati Shishu Mandir School Van Overturns in Janjgir: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षिका सहित करीब 10 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर का है।





CG Accident: जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर की वैन क्रमांक CG 11 BM 9940 बुधवार सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस वैन को पीछे से ट्रैक्टर ने ठोकर मारी दिया।


CG Accident: घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन में सवार मैडम सहित लगभग 11 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us