Breaking News
:

UP News : स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने कहा कि छोटे बच्चों को रोने या नाराज़ होने देना बेहतर है, लेकिन उन्हें शांत कराने के लिए स्मार्टफोन देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग बच्चों और युवाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे समय की बर्बादी होती है, आंखों पर बुरा असर पड़ता है और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।


UP News : धार्मिक कार्यक्रम में दिया संदेश

मुख्यमंत्री सोमवार को राजस्थान के जालौर जिले में स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर के 375 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ और विशाल धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं और अभिभावकों को मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह दी।


UP News : गेम और सोशल मीडिया से भटक रही युवा पीढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्टफोन में मौजूद कई गेम और डिजिटल प्लेटफॉर्म बच्चों और युवाओं को नकारात्मक दिशा की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि युवा अपना समय अच्छी पुस्तकों के अध्ययन, योग और व्यायाम में लगाएं तो उनका जीवन अधिक संतुलित और सकारात्मक बन सकता है।


UP News : पूजा और भोजन के समय फोन से दूरी रखें

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूजा-पाठ या भोजन करते समय मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखनी चाहिए। यदि उस समय कोई कॉल आए तो बाद में वापस कॉल करना बेहतर है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। जीवन में असफलता आने पर उससे घबराने के बजाय उसके कारणों को समझकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।


UP News : नशे के खिलाफ समाज को रहना होगा सतर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दुश्मन और नशे के कारोबारी युवाओं को नशे की लत में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों को समाज में प्रवेश करने से रोकने के लिए परिवार और समाज को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है और यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो देश नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।


UP News : जरूरतमंदों की मदद की भावना जरूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति को लोभ और संग्रह की प्रवृत्ति से ऊपर उठकर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोभ पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है और इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।


UP News : भारत की पहचान उसकी संस्कृति और एकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा, ऋषि-मुनियों की साधना, वीर-वीरांगनाओं के बलिदान, किसानों की मेहनत और श्रमिकों के परिश्रम से बनी है। उन्होंने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का कार्य करता है, जबकि जातिवाद समाज को कमजोर करता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और विविधता में सामंजस्य की भावना है, जिसके कारण देश कई ऐतिहासिक चुनौतियों का समाधान करने में सफल हुआ है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us