Create your Account
CG News : आम की पेटियों में छिपा था ‘हरा ज़हर’, जशपुर पुलिस ने 1.3 करोड़ का गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार
CG News : जशपुर। जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आम की ट्रे के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजे की खेप को पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र की दोकड़ा चौकी का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ओडिशा से अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देवरी गांव के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
नाकेबंदी देखकर तस्कर वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर बगिया-दोकड़ा मुख्य मार्ग पर उसे दबोच लिया। जब पिकअप की तलाशी ली गई तो आम की पेटियों के बीच टेप से पैक किए गए 207 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी प्रेम नाथ सिंह (36), निवासी विमड़ा, थाना बगीचा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा के सुंदरगढ़ से लाया गया था और अंबिकापुर पहुंचाने के बाद इसे उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 2. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 3. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 4. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

