Breaking News
:

Raipur City Crime: मौदहापारा में चाकूबाजी, दो पक्षों में पत्थरबाजी,3 थानों की फोर्स मौके पर तैनात

Raipur City Crime

वारदात के बाद हमले में घायल और उनके समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने में इकट्‌ठा हो गए।

Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार शाम मौदहापारा इलाके में बाइक सवार 2 युवकों पर चाकू से हमला किया। जिससे वे घायल हो गए। वारदात के बाद हमले में घायल और उनके समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने में इकट्‌ठा हो गए।


वहीं, दूसरी तरफ रक्सेल गैंग जुड़े लोग तलवार लेकर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। एहतियातन तौर पर पुलिस अफसर और 3 थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।


चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौदहापारा इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है दोनों पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घायल युवकों में मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली शामिल हैं।


घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा , तीन थानों की फोर्स के साथ तैनात है। पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us