Breaking News
:

IND vs NZ T20 WC Final 2026: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी बस एक क्लिक में

IND vs NZ T20 WC Final 2026

IND vs NZ T20 WC Final 2026

IND vs NZ T20 WC Final 2026: अहमदाबादआईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि इस मैदान से भारतीय फैंस की कुछ कड़वी यादें भी जुड़ी हुई हैं। इसी मैदान पर टीम इंडिया को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा मौजूदा टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को यहीं मात दी थी।


IND vs NZ T20 WC Final 2026: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए स्पिनर कोल मैककॉन्की की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया है। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करने से संतुष्ट हैं। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


IND vs NZ T20 WC Final 2026: कैसी है पिच की स्थिति

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लाल और काली मिट्टी का मिश्रण इस्तेमाल किया गया है, जिससे गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है। इस कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है और अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। जानकारी के मुताबिक फाइनल उसी पिच पर खेला जा रहा है, जिस पर 9 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ 213 रन बनाए थे।


IND vs NZ T20 WC Final 2026: आंकड़ों में भारत आगे

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत मिली है। हालांकि टी20 विश्व कप के इतिहास में तीनों बार न्यूजीलैंड ने ही जीत दर्ज की है।


IND vs NZ T20 WC Final 2026: कहां देखें लाइव मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। मैच से पहले शाम 5:30 बजे भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया।


IND vs NZ T20 WC Final 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us