Breaking News
:

MP Crime : संस्कारधानी में सनसनी, झाड़ियों में मिली खून से लथपथ महिला की लाश, गले-पेट पर गहरे घाव

MP Crime

मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है।

MP Crime : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों के बीच एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। प्रारंभिक जांच में महिला के पेट और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है।


बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के शरीर पर खासकर गले और पेट के पास गहरे घाव हैं, जिससे अंदेशा है कि किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।


एफएसएल प्रभारी डॉ. नीता जैन के मुताबिक, प्रारंभिक निरीक्षण में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं हत्या से पहले महिला के साथ किसी अन्य अपराध की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us