Breaking News
:

CG 12th Board Hindi Paper Leaked: 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, माशिम ने दर्ज कराई एफआईआर, जांच शुरू

CG 12th Board Hindi Paper Leaked

CG 12th Board Hindi Paper Leaked

CG 12th Board Hindi Paper Leaked: रायपुर। 12वीं कक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को आयोजित परीक्षा से एक दिन पहले, यानी 13 मार्च की रात, हिंदी विषय से जुड़े कुछ प्रश्नों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में वायरल होने का दावा किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल चैट के स्क्रीनशॉट और विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों के आधार पर मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।


CG 12th Board Hindi Paper Leaked: मंडल को 15 मार्च को मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह सूचना मिली कि एक छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर हिंदी विषय के प्रश्नों से जुड़ा एक हस्तलिखित पर्चा वायरल हुआ था। दावा किया जा रहा है कि इस पर्चे में लिखे प्रश्न और परीक्षा में पूछे गए बी-सेट के प्रश्नों में काफी समानता है। इसी आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


CG 12th Board Hindi Paper Leaked: हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि वायरल पर्चा स्पष्ट और पूरी तरह से पढ़ने योग्य नहीं है, जिससे उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करना फिलहाल संभव नहीं है। मंडल की सचिव पुष्पा साहू के मुताबिक, यह सामग्री परीक्षा समाप्त होने के बाद सामने आई है, इसलिए प्रथम दृष्टया इसे प्रश्नपत्र लीक नहीं माना जा सकता।


CG 12th Board Hindi Paper Leaked: इसके बावजूद, परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए मंडल ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस और साइबर सेल से विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us