Sarke Chunar Controversy: विवादित लिरिक्स पर बवाल, संजय दत्त और नोरा फतेही की ‘सरके चुनर’ गाना यूट्यूब से हटाया गया
Sarke Chunar Controversy: मुंबई। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिर गया है। फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का यह आइटम नंबर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचनाओं का केंद्र बन गया।
Sarke Chunar Controversy: गाने के बोल और विजुअल्स पर भारी आपत्ति
‘सरके चुनर’ गाने में नोरा फतेही घाघरा-चोली पहनकर डांस कर रही हैं। गाने का हुक स्टेप, जिसमें उनके पल्लू का इस्तेमाल किया गया है, ऑनलाइन तेजी से वायरल हुआ। गाने के बोल और विजुअल्स को कई यूजर्स ने अश्लील और भड़काऊ बताया। कुछ ने इसे ‘डबल मिनिंग’ और आपत्तिजनक सामग्री वाला करार दिया।
Sarke Chunar Controversy: यूट्यूब पर गाना हुआ प्राइवेट
सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने नोरा फतेही का यह गाना यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया। अब वीडियो पर यह मैसेज दिखाई देता है: “वीडियो उपलब्ध नहीं है. ये वीडियो प्राइवेट है।”

Sarke Chunar Controversy: इंडस्ट्री और अधिकारियों ने जताई चिंता
गाने के बोलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी नोटिस जारी किया। सिंगर अरमान मलिक ने इसे गीत-लेखन के क्षेत्र में गिरावट की नई मिसाल बताया। वहीं, क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर गाने का कड़ा विरोध किया।
Sarke Chunar Controversy: संजय दत्त और नोरा फतेही की प्रतिक्रिया
हालांकि, गाने में संजय दत्त की उपस्थिति भी थी और रकीब आलम ने इसके बोल लिखे हैं। मेकर्स ने गाने को रिलीज़ किए सिर्फ एक दिन बाद ही यूट्यूब से हटाया। गाने को लेकर उठे विवाद ने यह साफ कर दिया है कि दर्शक और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अश्लील और भड़काऊ कंटेंट के प्रति अब अधिक संवेदनशील हो गए हैं।

