Breaking News
:

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की सामूहिक विवाह योजना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल: 6,412 जोड़ों का एक साथ विवाह

CG News

CG News

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह कराकर राज्य ने सामाजिक एकता और अंत्योदय की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है।


CG News: एक दिन में 6,412 जोड़ों का विवाह

10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कुल 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें से 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में प्रत्यक्ष रूप से संपन्न हुआ, जबकि बाकी जोड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। सभी विवाह पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुए, जिससे यह आयोजन एक विशाल सामाजिक उत्सव के रूप में सामने आया।


CG News: सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का प्रतीक

यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बना। समारोह में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने-अपने धर्म और परंपराओं के अनुसार विवाह किया। इसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सर्वधर्म समभाव की भावना को उजागर किया।


CG News: मुख्यमंत्री ने योजना को बताया सामाजिक सुरक्षा का आधार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और भरोसे का माध्यम बन गई है। पहले जहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह चिंता का कारण होता था, वहीं अब यह योजना उनके लिए सहारा बन रही है। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की सहायता दी गई।


CG News: योजना को मिला व्यापक विस्तार

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई थी। वर्तमान सरकार ने इसे और अधिक व्यापक बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और सामाजिक एकता और मजबूत हो।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us