Create your Account
MP Crime : कलयुगी बेटे ने गला दबाकर ली मां की जान, अवैध संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार
MP Crime : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अमलाई के राजेंद्र सिंह कॉलोनी में रहने वाले संजय कोरी ने देर रात अपनी मां कुसुम कोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मां घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध था।
इस बात को लेकर उसकी मां लगातार विरोध कर रही थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अमलाई पुलिस ने मौके का मुआयना कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय के अनुसार, आरोपी को एक होटल से हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों को लेकर विवाद ही वजह माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Operation Tiger: उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद जयपुर शिफ्ट, व्हिप जारी होने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद, अब आगे क्या, पढ़ें पूरी खबर
- 2. LPG Alert : 1 जुलाई से बदलेंगे LPG के नियम! e-KYC, PNG और बुकिंग व्यवस्था को लेकर ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट
- 3. CG News: भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन मंत्री पवन साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत
- 4. CG Weather News : मानसून की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

