Create your Account
IND vs NZ T20 WC Final 2026: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, ईशान ने भी ठोकी फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रन का विशाल टारगेट
IND vs NZ T20 WC Final 2026: अहमदाबाद: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: पावरप्ले में भारत की धमाकेदार शुरुआत
भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। पहले ओवर में संजू सैमसन ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का लगाकर इरादे साफ कर दिए। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरते हुए पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले छह ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना डाले। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: भारतीय बल्लेबाजों की शानदार पारियां
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। इसके अलावा ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 54 रन बनाए। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि हार्दिक पांड्या 18 रन ही बना सके।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: शिवम दुबे की तूफानी फिनिशिंग
पारी के आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने शानदार फिनिशिंग की। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, वहीँ रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को एक एक सफलता मिली।
Related Posts
More News:
- 1. Namo Meet RAGA Video Viral: हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, देखें वीडियो
- 2. Diesel Petrol Prices: मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने डीजल पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, महंगा होगा हवाई सफर, जानें पेट्रोल के भाव
- 3. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
- 4. Iran-US Peace Talks: ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे, ये मेरे सफर में साथ हैं,अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे: बाघेर गालिबाफ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

