Create your Account
Raipur City News : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुआ पूरा गोदाम
- Rohit banchhor
- 30 Apr, 2026
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि अतिरिक्त संसाधन भी लगातार बुलाए जा रहे हैं। पुलिस और फायर टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण लपटें और भी खतरनाक रूप लेती गईं, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।
यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। नुकसान का सही आंकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. RSSB ने जारी की राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट, ऐसे देखें रिजल्ट
- 2. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
- 3. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 4. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

