Breaking News
Create your Account
CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में गुरुवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिससे प्लांट की 300 मेगावाट यूनिट का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
CG News : रात 1:45 बजे धमाके से मचा हड़कंप
घटना रात करीब 1:45 बजे हुई, जब ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की तेज आवाज आसपास के इलाकों में गूंज गई और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। प्लांट के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सूचना दी और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
CG News : दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही चाकाबुड़ा स्थित एसीबी प्लांट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को लगातार दो घंटे तक संघर्ष करना पड़ा। अंततः आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
CG News : 300 MW यूनिट बंद, उत्पादन ठप
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के कारण प्लांट की 300 मेगावाट यूनिट को तुरंत बंद कर दिया गया। इससे बिजली उत्पादन पूरी तरह रुक गया। कंपनी के सूत्रों के अनुसार, प्लांट में वैकल्पिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध है, जिसके जरिए जल्द ही उत्पादन बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
CG News : जांच शुरू, कारणों का पता लगाने में जुटी टीम
प्लांट प्रबंधन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। तकनीकी टीम नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही है। पुलिस और प्रशासन भी मामले की जांच में शामिल हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 2. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
- 3. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 4. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

