Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
- Rohit banchhor
- 01 May, 2026
अंबेडकर चौक के पास हुए इस भीषण हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
CG Accident : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया। अंबेडकर चौक के पास हुए इस भीषण हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला था और वाड्रफनगर में रहकर एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से सामान पहुंचाने महेवा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद ट्रक चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर भयावह दृश्य बन गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 2. EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, पीएफ खाते में मिलेगा 8.25% ब्याज, ऐसे कर सकते है चेक
- 3. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
- 4. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

