Breaking News
Create your Account
UP Accident : एक झटके में उजड़ा परिवार, दूध से भरे टैंकर ने ली पति-पत्नी और मासूम की जान
UP Accident : फिरोजाबाद। जिले में शिकोहाबाद मार्ग पर सिरौला के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में पति-पत्नी और उनकी महज 2 महीने की बेटी की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि अजय (26), उनकी पत्नी ओमश्री (24) और नन्ही बेटी तृषा किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पहले उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मां और मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
- 2. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 3. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
- 4. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

