Breaking News
:

Bengal Election 2026: बंगाल में शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग, अंतिम आंकड़ा आने तक बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत

West Bengal Election 2026 LIVE Update, Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari, BJP, TMC, Voting Percentage,Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग हुई। इस बीच CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों से मारपीट का आरोप लगाया।

Bengal Election 2026: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग हुई। इस बीच CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों से मारपीट का आरोप लगाया। ममता ने कोलकाता में कहा- CRPF ने सभी बूथ कैप्चर कर लिए हैं। बंगाल पुलिस कहीं नहीं है।  ममता ने कहा- CRPF ने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें बॉर्डर की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन वे एक पार्टी की रक्षा कर रहे हैं।


Bengal Election 2026: TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  इधर, भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ऐसी शिकायतें सही मिलेंगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us