MI vs SRH IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई: आईपीएल के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने हैं। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस अपनी जीत की लय वापस पाने की कोशिश में उतरेगी। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने जानकारी दी कि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) चोट के कारण इस मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 34 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने 15 बार जीत हासिल की है। हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसने हैदराबाद के खिलाफ 9 में से 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच काफी अहम है। टीम को वापसी के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करना होगा। साथ ही यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं या नहीं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

