Breaking News
:

UP Accident : दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ी, 3 युवकों की मौके पर मौत

UP Accident

टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

UP Accident : बलरामपुर। जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर ने तीन जिंदगियां छीन लीं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया।


घटना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गालिबपुर चौराहा के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी बाइक से सामान छोड़ने मौसी के घर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।


हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान आकाश वर्मा (17), आशीष सोनी (22) और सूरज कश्यप (20) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us